वीजा नियमों को तोड़ने पर US के बाद अब श्रीलंका में 73 भारतीय गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: istock
अमेरिका में एक बडे़ वीजा रैकेट भंडाफोड़ के बाद अब वीजा नियमों का उल्लंघन कर श्रीलंका में रह रहे 73 भारतीयों को श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया है. श्रीलंका के आव्रजन एवं प्रवास विभाग के अधिकारी ने कहा कि शनिवार को कोलंबो से करीब 60 किलोमीटर दूर माटुगामा में एक फैक्ट्री से कुल 49 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रुके हुए थे. पिछले महीने इंगिरिया फैक्ट्री में काम करने वाले 24 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था.
