श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट के तार जुड़े हैं भारत से, NIA ने केरल से 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट के तार भारत से भी जुड़ने लगे हैं. इस बीच रविवार को NIA ने ISIS के कासरगोड मॉड्यूल को लेकर केरल में 3 जगहों पर छापेमारी की है और दो युवकों को धमाके से जुड़े संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अबूबकर सिद्दकी और अहमद अराफात को NIA की टीम ने कोचीन स्थित मुख्यालय रखा हुआ है, जहां पर उनसे पूछताछ की जाएगी.
