भारत के इन राज्यों में ट्रेनिंग लेने आए थे श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट के आतंकी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद शनिवार को एक नया खुलासा हुआ है. दरअसल 8 सीरियल बम धमाकों से श्रीलंका को दहलाने वाले आतंकियों ने कश्मीर और केरल में ट्रेनिंग ली थी. हमले के बाद यह पहला मौका है जब श्रीलंका के सुरक्षा अधिकारी ने स्वीकार किया कि इन आतंकियों ने ट्रेनिंग लेने या फिर अन्य आतंकी संगठनों से अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के कश्मीर, बेंगलुरु और केरल राज्यों का दौरा किया था.
