26 जनवरी पर आतंकी हमले की बड़ी साजिस नाकाम, जैश के 5 आतंकी गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. दरअसल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो 26 जनवरी पर ग्रेनेड से हमला करने की योजना बना रहे थे. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, 143 जिलेटिन छड़े, एक साइलेंसर, 42 डेटोनेटर्स, तीन पैकेट विस्फोटक बरामद हुए हैं.
