यूपी में हिंसक प्रदर्शनों के आंकड़े; 240 केस दर्ज, 987 अरेस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
CAA को लेकर हुई हिंसा के बाद अब यूपी पुलिस ने आंकड़े देने शुरू किए। जिसके मुताबिक, 164 केस दर्ज हुए, जबकि हिंसा की वारदातों में शामिल 879 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई। सोशल मीडिया पर CAA को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने और लोगों को भड़काने के आरोप में 76 केस दर्ज हुए, 108 लोग गिरफ्तार हुए। हिंसक प्रदर्शन के दौरान 288 पुलिसकर्मी जख्मी हुए, जिनमें से 61 को गोली लगी।
