स्वीडन में हुई बड़े ही फिल्मी अंदाज में चोरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Swedish Police
स्वीडन में फिल्मी अंदाज में चोरी का मामला सामने आया है। जहां कैथड्रेल में लगी प्रदर्शनी से 2 चोर स्पीडबोट के जरिए राजघराने की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में सालों पुराना राजा-रानी का महंगा मुकुट भी शामिल है। भारी भीड़ के बीच चोरों ने ग्लास तोड़कर महंगे गहने चुराते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था। पुलिस के मुताबिक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
