बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या का आरोपी जीतू गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Aaj tak
बुलंदशहर में हुई भीड़ हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या का आरोपी फौजी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू को शनिवार देर रात एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. मेरठ की एसटीएफ टीम ने आरोपी को जम्मू-कश्मीर के सोपोर से हिरासत में लिया, जहां उसकी पोस्टिंग थी. आज आरोपी को बुलंदशहर की कोर्ट में पेश किया जाएगा.वहीं जीतू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जब भीड़ इकट्ठा हुई थी तो वहां वह मौजूद था, लेकिन उसने ही गोली मारी यह साफ नहीं हुआ है.
