दशहरे के जुलूस के दौरान पथराव, राजस्थान के मालपुरा में लगा कर्फ्यू, इंटरनेट बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
राजस्थान के टोंक स्थित मालपुरा पालिका इलाके में दशहरे के जुलूस पर हमले के बाद आज कर्फ्यू लगा। इंटरनेट भी बंद हुआ। आज सुबह 6 बजे से लगा कर्फ्यू हालात सामान्य होने तक जारी रहेगा। पुलिस ने 7 उपद्रवियों को हिरासत में लिया। दरअसल, दशहरा जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव किया था। जिससे आक्रोशित मालपुरा विधायक कन्हैयालाल 150 लोगों संग धरने पर बैठ गए थे।
