मौजपुर-ब्रह्मपुरी में फिर पत्थरबाजी शुरू, फूंके जा रहे वाहन, पुलिस बेबस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
मंगलवार सुबह भी हालात तनावपूर्ण है। मौजपुर और ब्रह्मपुरी में फिर से पत्थरबाजी शुरू हुई। सुबह-सुबह पांच मोटरसाईकिल फूंकी गई। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस-बल तैनात है। देर रात से सुबह तक मौजपुर और उसके आस-पास इलाकों में आगजनी के 45 कॉल आए, जिसमें दमकल की एक गाड़ी पर पथराव किया गया, जबकि एक दमकल की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। तीन दमकलकर्मी घायल हुए है।
