दुनिया में आग लगने से हुई मौतों में हर 5वां शख्स भारतीय, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हाल ही में BMJ इंजरी प्रिवेंशन जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साल 2017 में 27,027 लोगों की मौत आग में जलने की वजह से हुई, जबकि दुनियाभर में करीब 90 लाख घटनाओं में 1.2 लाख लोगों की जान गई और उसमें से हर पांचवा शख्स भारतीय था. इस रिपोर्ट में 195 देशों के आंकड़ों को शामिल किया गया. भारत, पाकिस्तान सहित 7 देशों में आग से जुड़ी आधी से ज्यादा मौतें होती हैं.
