सिख ड्राइवर की पिटाई पर दिल्ली पुलिस को हाईकोर्ट ने लताड़ा, 1 हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: The Statesman
बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सिख ऑटो चालक सरबजीत और उसके बेटे की पिटाई के मामले को लेकर दर्ज की गई याचिका पर दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है. साथ ही अदालत ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को एक हफ्ते में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है. जज ने फटकार लगाते हुए कहा कि सरेआम किसी को पीटने और सड़क पर घसीटने की इजाजत कैसे दी जा सकती है? इस मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी.
