काबुल में बड़ा आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 12 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमले में 5 लोगों की मौत हुई। हालिया महीनों में हुए हमलों में इसे बड़ा हमला माना जा रहा है। हमले में 12 लोगों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों में सेना के तीन अधिकारी शामिल हैं। बता दें धमाका स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7 बजे मार्शल फहीम मिलिट्री अकादमी के पास हुआ, जो काबुल के दक्षिण-पश्चिम में आता है।
