विक्रम कपूर केस में बरामद हुए सुसाइड नोट से सामने आए कई चौकाने वाले तथ्य
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने अपने ही फ्लैट में, खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छानबीन के बाद डीसीपी से सम्बंधित पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने एक इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने इन दोनों पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। आत्महत्या के वक्त उनकी पत्नी और बेटा घर मे ही मौजूद थे।
