सुप्रीम कोर्ट में दोषी पवन के नाबालिग होने की याचिका खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्भया के गुनहगार फांसी की सजा को टालने के लिए हरसंभव कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में निर्भया के दोषी पवन की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। दोषी पवन ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। अपराध के समय दोषी पवन खुद के नाबालिग होने का दावा कर रहा था। इसकी पुष्टि दोषियों के वकील एपी सिंह ने की।
