x

मेघालय के सोहियोंग विधानसभा सीट पर यूडीपी के लिंगदोह जीते

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Deccan Herald

मेघालय के सोहियोंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में यूडीपी के सिंशर कुपर रॉय लिंगदोह विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनपीपी से उम्मीदवार को 3,422 वोटों से हराया। यूडीपी ने सोहियोंग विधानसभा सीट जीत ली, जिससे 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में उसकी संख्या 12 हो गई। सिंशर कुपर रॉय लिंगदोह को कुल 16,679 वोट मिले। जबकि एनपीपी के उम्मीदवार समलिन मालनगियांग 13,257 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।