इस बार ईद के मौके पर तालिबान ने नहीं दिया संघर्ष विराम का संकेत, अफगानिस्तान में जंग रहेगी जारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Wikipedia
पिछले बार ईद के मौके पर आतंकवादी समूह तालिबान ने 3 दिनों तक संघर्ष विराम रखा था. वहीं इस बार भी अफगानिस्तान को एक और संघर्ष विराम की उम्मीद थी लेकिन शनिवार को तालिबान ने आने वाले समय में संघर्ष विराम को लेकर संकेत नहीं दिए हैं. हालांकि अमेरिकी पक्ष के साथ वार्ता चलती रहेगी. आतंकवादी समूह के एक नेता ने कहा कि किसी को भी जिहाद की रणभूमि में हमसे नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.
