पत्रकारों को निशाना बना रहे तालिबानी आतंकी, कर रहे कत्लेआम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भरोसा दिलाया था कि मीडिया और महिलाओं को काम करने की आजादी दी जाएगी। लेकिन अब तालिबान ने इस भरोसे की धज्जियां उड़ा दी हैं। तालिबान ने पत्रकारों पर अंकुश लगा दिया है। स्थानीय स्तर पर भी वे पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं। तलाशी में पत्रकार नहीं मिले, तो उनके रिश्तेदार तक की हत्या हो रही है। कई पत्रकार तो उसी दौरान अफगानिस्तान से भाग निकले। कई भारत आए।
