टीबी के मरीज को कैंसर बताकर की 3 बार कर दी कीमोथैरेपी; पड़ा 2 लाख का हर्जाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चंडीगढ़ में टीबी के एक मरीज को कैंसर बताकर उसकी 3 बार कीमोथैरेपी कर दी गई। उसे कीमोथैरेपी की जो दवाई दी गईं उससे उसके बाल झड़े। यही नहीं मरीज को कहा गया कि उसे चौथे स्टेज का कैंसर है। मरीज ने स्पाइरल सीटी एंड एमआरआई सेंटर और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 के खिलाफ कंज्यूमर फोरम में शिकायत की। फोरम ने सेंटर पर 2 लाख का हर्जाना लगाया।
