डेविस कप : लिएंडर पेस की रिकॉर्ड 44वीं जीत, पाक पर भारत को बढ़त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@Leander
लिएंडर पेस ने अपने डेविस कप रिकॉर्ड को बेहतर बनाते हुए 44वां युगल मैच जीता। पेस ने जीवन नेदुंचेझियान के साथ मिलकर ये जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर 3-0 से अजेय बढत बना ली। मुकाबले में पाकिस्तान के मोहम्मद शोएब और हुफैजा अब्दुल रहमान की जोड़ी पेस और जीवन के आगे टिक नहीं सकी। उन्होंने सिर्फ 53 मिनट में 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।
