जम्मू कश्मीर में फिर हुआ आतंकी हमला, पुलिसकर्मी से छीना हथियार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: freepressjournal.in
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सेना पर हमला किया है. पुलवामा में आतंकवादियों ने एक गार्ड पोस्ट को निशाना बनाया और वहां पर तैनात पुलिसकर्मी का मोबाइल और हथियार छीन कर ले गए. इससे पहले आतंकियों ने कल सेना के जवान सलीम की अगवा कर हत्या कर दी थी. हालांकि आज सेना ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों को मार गिराया था. फिलहाल चेक पोस्ट से कोई नुकसान की खबर नहीं है. आतंकी हर रोज ही सेना पर हमला करते रहते हैं.