पाकिस्तानी कोर्ट में टेरर फंडिंग मामले में आतंकी हाफिज सईद पर आरोप तय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टेरर फंडिंग मामले में आतंकी हाफिज सईद पर पाकिस्तान में आरोप तय हुए। आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ शनिवार को ही आरोप तय होने थे, लेकिन मामले के दूसरे आरोपी मलिक जफर की कोर्ट में गैरहाजिरी के चलते सुनवाई 11 दिसंबर के लिए टल गई थी। बता दें एफएटीएफ और तमाम वैश्विक संस्थाओं के दबाव के चलते पाकिस्तान ने सईद के खिलाफ ये कार्रवाई की है।
