बारामूला में आतंकियों ने किया सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, 1 जवान घायल, आतंकी फरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आंतकियों ने सेना के एक गश्ती दल पर हमला बोला। सोपोर के ह्यगाम इलाके में ये घटना घटी। खबर है कि हमले में एक जवान घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के तुरंत बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई जैसे ही शुरू की, आतंकी भाग खड़े हुए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
