स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले को निशाना बना सकते हैं आतंकी, जारी किया गया अलर्ट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: fabhotels
आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ध्वजारोहण करेंगे. ऐसे में खबर है कि आतंकवादी भी हमले को अंजाम देने की फिराक मे हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले से 3 किमी के दायरे में हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है. सूत्रों की मानें तो आतंकी सीवर, गड्ढे और अन्य रास्तों से हमला कर सकते हैं और अफगानिस्तान के पासपोर्ट पर भारत में दाखिल हो सकते हैं.
