जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने किया एक आतंकी को ढेर, मुठभेड़ है जारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार सुबह से ही जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में अब तक 1 आतंकी के मारे जाने की खबर है. वहीं सुरक्षाबलों ने चदूरा इलाके में आतंकियों को घेर लिया है और गोलीबारी जारी है. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राइफल और CRPF को बुगाम क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ तभी आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी.
