सोमालिया में विस्फोटक से लदी कार लेकर होटल में घुसा आतंकवादी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: jagran
दक्षिणी सोमालिया में शुक्रवार की रात बड़ा आतंकी हमला हुआ। जिसमें दो पत्रकारों समेत 26 लोगों की मौत हो गई। किसमायो शहर स्थित होटल में हुए इस आत्मघाती हमले में 56 लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को मदीना होटल में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी गाड़ी घुसा दी थी। उसके पीछे सोमालिया पुलिस की वर्दी पहने कई बंदूकधारी गोलियां बरसाते हुए होटल में दाखिल हो गए।
