कश्मीर के पुलवामा में बड़ी मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को सेना ने एक बड़ी मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर किया। पुलवामा के अवंतिपोरा इलाके के राजपुरा गांव में हुई इस मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध होने की बात कही जा रही है। बता दें मारे गए आतंकियों में 2 के पाकिस्तानी होने का शक भी जताया गया है। इनके पास से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
