श्रीनगर के सजगीरपोरा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक जवान घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू की। सजगीरपोरा में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कायराना हरकत करने वाले आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू कर दिया गया है।
