पाक PM के पोलियो उन्मूलन अभियान पर आतंकी हमला, दो कार्यकर्ताओं की हुए मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान में PM इमरान खान का राष्ट्रव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान भी आतंकियों के निशाने पर है। इसका ताजा उदाहरण पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पोलियो टीम पर हुए हमले से लगाया जा सकता है। पोलियो टीम पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला बोल दिया। जिसमें टीम की सुरक्षा कर रहे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी आराम से भागने में सफल रहे।