पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा के गंगू इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया। इस दौरान फायरिंग में एक जवान घायल भी हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। बता दें इससे पहले रविवार को पुलवामा के त्राल में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था।
