एनजीओ बनाकर हो रही आतंकियों को फंडिंग, एनआईए की जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में दबिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कश्मीर में एनजीओ बनाकर आतंकियों को फंडिंग हो रही है। एनआईए ने इस संबंध में श्रीनगर और दिल्ली में दबिश डाली। श्रीनगर, बारामुला, अनंतनाग और कुलगाम समेत 7 और दिल्ली में 2 जगहों पर दबिश डाली गई। दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले। इन एनजीओ और ट्रस्ट के खिलाफ आठ अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता और गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
