पुलवामा में आतंकियों ने किया नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के घर पर ग्रेनेड हमला
Deeksha Mishra
News Editor
रविवार देर शाम को जम्मू कश्मीर के पुलवामा के मुर्रन इलाके में आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता गुलाम मोइद्दीन मीर के घर पर ग्रेनेड से हमला किया और गोलियां भी चलाई. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेनेड नेता के घर की चहारदीवारी से टकराकर फट गया. ग्रेनेड फटने की आवाज इलाकेभर में गूंज गई और आसपास के लोग डर गए. हालांकि घटना की वजह से किसी भी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है.
