श्रीनगर के नूरबाग इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर फेंका ग्रेनेड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नूरबाग इलाके में आतंकियों ने आज केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर पर एक ग्रेनेड फेंका। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। आतंकवादियों ने सुबह छह बजकर 40 मिनट पर शिविर में ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड शिविर के बाहर फटा और इसमें एक कुत्ता मारा गया। इससे पहले गुरुवार को कुलगाम में सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था।
