नाइजर में दहशतगर्दों ने की 13 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 37 लोगों की हत्या, यूनिसेफ ने जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नाइजर के टिलबेरी क्षेत्र में हथियारबंद दहशतगर्दों ने 13 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 37 लोगों की हत्या की। घायल अस्पताल में भर्ती हैं। यूनिसेफ ने हमले की जानकारी साझा की है। यूनिसेफ ने बताया कि अज्ञात सशस्त्र समूहों द्वारा बच्चों और परिवारों को निशाना बनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने हमलों में मारे गए प्रभावित पीड़ितों, परिवारों और समुदायों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
