बारामुला के पट्टन इलाके में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बारामुला के पट्टन इलाके में आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में चार स्थानीय नागरिक घायल हुए। घायलों का उपचार जारी है। वहीं आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान जारी है। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया, लेकिन निशाना चूक गया और सड़क पर विस्फोट हो गया। इस घटना में चार नागरिक घायल हो गए हैं। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी हुई।
