जम्मू-कश्मीर के पुलवामा थाने पर आतंकी हमला, 7 नागरिक घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस बारआतंकियों ने पुलिस थाने को निशाना बनाया है. आतंकियों ने पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंक वारदात को अंजाम दिया है. इस हमले में कम से कम 7 नागरिक जख्मी हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने ग्रेनेड को थाने की ओर फेंका था लेकिन वह सड़क किनारे ही गिर गया जिसकी वजह से 7 राहगीर जख्मी हो गए. सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर दी है.
