आतंकियों ने दो लोगों की गोली मारकर की हत्या, तलाश में जुटी पुलिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने बीती रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों मे एक बीजेपी कार्यकर्ता बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक स्वचालित हथियारों से लैस चार से पांच आतंकी इलाके में दाखिल हुए। जिसके बाद दो ग्रामीणों को उनके घरों से बाहर निकाल उन पर गोलियों की बौछार कर दी। पुलिस पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश करने के जुट गई है।