जिलेटिन का इस्तेमाल कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाना चाहते थे आतंकी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन अब आइईडी बनाने में आरडीएक्स की जगह जिलेटिन का इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल जिलेटिन कश्मीर में सरकारी काउंटरों पर आसानी से उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल पत्थर की खदानों में होता है। यही नहीं पकड़े गए जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों ने यह बताया कि उन्होंने गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए वे जिलेटिन का इस्तेमाल करने वाले थे।