उबर कार क्रैश में घायल हुई महिला को 263 करोड़ रूपये देगी होंडा कंपनी, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली 27 साल की सारा मिलबर्न ने साल 2015 में उबर कार रेड लाइट पार करने के दौरान दुर्घटना की शिकारी होने पर होंडा कंपनी पर कोर्ट में मुकदमा दायर किया था. उस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कंपनी द्वारा पीड़ित महिला को 263 करोड़ रुपये देने का फैसला सुनाया है. महिला कार क्रैश में पैरालाइज्ड हो गई थी. हालकि कंपनी ने कहा कि महिला ने ठीक से सीट बेल्ट नहीं लगाया था और कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी.
