दाऊद को झटका, खास गुर्गे को भारत डिपोर्ट करेगा थाइलैंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News - India.com
दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के एक करीबी गुर्गे को लेकर थाइलैंड कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि- मुन्ना पाकिस्तानी नहीं, बल्कि एक भारतीय नागरिक है। सैयद मुजक्किर मुद्दसर हुसैन उर्फ मो. सलीम और मुन्ना झिंगड़ा D-कंपनी के लिए काम करते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तानी पासपोर्ट पर बैंकाक गया मुन्ना झिंगड़ा साल 2000 से ही बैंकाक जेल में बंद है। वहीं 1993 मुंबई बम धमाके में शामिल रहे झिंगड़ा के पिता मुद्दसर नुसैन को ISI का संरक्षण मिला हुआ है।
