कानपुर नरमुंड मामला: पुलिस ने किया खुलासा, तांत्रिक और महिला गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
यूपी के कानपुर जिले में चार नरमुंड मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में कथित तांत्रिक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, 'महिला ने पांच हजार रुपये में कथित तांत्रिक से चार नरमुंड खरीदे थे। वह कुछ महीनों से नरमुंडो के जरिए तंत्र-मंत्र कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसने इन नरमुंडो को फेंक दिया'।