बैंक मैनेजर ने ही अपनी ब्रांच से चुराए 84 लाख रुपये के सिक्के
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Pixabay
पश्चिम बंगाल के मेमारी में देश के अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में एक अजीब वाक्या का खुलासा हुआ है. बैंक में ही काम करने वाले सीनियर मैनेजर के पद पर तारक जायसवाल ने 84 लाख रुपये के सिक्के चुरा लिए और तारक ने ये चोरी लॉटरी खेलने के लिए की. इससे बड़ी हैरानी की बात यह हुई कि तारक की इस चोरी का किसी को भी पता नही चला.पिछले दिनों ब्रांच में हुए ऑडिट के बाद इस चोरी का खुलासा किया गया. ये चोरी पिछले 17 महीनों में की गयी थी.