फ्रांस में अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन; सड़कों पर उतरे 4,50,000 कर्मचारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को फ्रांस में अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन हुआ। जिसमें करीब 4,50,000 कर्मचारी सड़कों पर उतरे। पेरिस पुलिस ने आगजनी और तोड़फोड़ पर उतारू भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे। पेंशन सुधार योजना के विरोध में हजारों लोग जमा हुए थे। पुलिस के मुताबिक, 71 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें इससे पहले फ्रांस की राजधानी में करीब 2,50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया था।
