लंदन ब्रिज पर हमला करने वाले आतंकवादी के शव को पीओके स्थित उसके पैतृक गांव में दफनाया गया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लंदन ब्रिज पर हमला करने वाले आतंकवादी उस्मान खान के पाकिस्तानी मूल के होने की खबरों का पाकिस्तान द्वारा खंडन करने के बावजूद उस्मान का शव शुक्रवार सुबह पाकिस्तान लाकर पीओके स्थित उसके पैतृक गांव कजलानी में दफनाया गया। बता दें कि यूके के स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उस्मान के शव को यूके में दफनाने का जोरदार विरोध किया था। उसके परिवार ने भी उसके करतूतों की निंदा की थी।
