सैंडविच चोरी करने वाले अफसर को कम्पनी ने किया सस्पेंड
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बैंकिंग कंपनी सिटी ग्रुप के लंदन हेडक्वार्टर में सीनियर बॉन्ड ट्रेडर के पद पर कार्यरत 'पारस शाह' नाम के एक व्यक्ति को सैंडविच चुराने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पारस एक सफल ट्रेडर के रूप में जाने जाते हैं और उन्हें काफी पसंद किया जाता है। उनकी सालाना आय करीब 9 करोड़ रुपये है। पारस ने इसपर कुछ भी बोलने से इनकार किया है।
