मध्य प्रदेश के पचमढ़ी से सेना के जवानों को झांसा देकर 2 राइफलें और 20 कारतूस लेकर फरार हुए बदमाश
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एमपी के पचमढ़ी स्थित भारतीय सेना के एक शिविर की चौकी पर मौजूद जवानों को झांसा देकर कुछ बदमाश 2 राइफलें और 20 कारतूस लेकर फरार हो गए हैं। मामला गुरुवार की रात का है। चोरी के दो घण्टे बाद जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पूरे शहर में नाकाबंदी कर गहन तलाशी ली जा रही है। साथ ही प्रदेश में हाई अलर्ट भी जारी किया गया है।
