हंदवाड़ा में 3 दिनों से आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी, एक और CRPF जवान शहीद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में 72 घंटों से आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को इस मुठभेड़ के दौरान CRPF की 92वीं बटैलियन में तैनात UP के मोदीनगर के विनोद कुमार की मौत हो गई. आतंकियों से मुठभेड़ के 72 घंटों में 3 CRPF जवान और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शहीद हो चुके हैं. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को मुठभेड़ में 2 आतंकियों के मारे जाने की ख़बर मिली है, मगर अभी तक आतंकियों की लाशें नहीं मिली है.
