जम्मू कश्मीर में फिर हुई सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी हुए खत्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: News State
जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है. जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से मुठभेड़ और गोलीबारी की खबरें सामने आती रहती हैं. आज एक बार फिर जम्मू कश्मीर के बडगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें सेना ने बहादुरी का परिचय देते हुए दो आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया है. हालांकि उसके बाद आतंकियों ने फायरिंग की. जिसमें सेना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है