आत्मघाती बम धमाके से दहला काबुल, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: AFP
सोमवार शाम 4.20 बजे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित लोक निर्माण मंत्रालय के पास जबरदस्त बम धमाका हुआ. इस धमाके में 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. वहीं डर के कारण एक शख्स ने इमारत से छलांग लगा दी जिस वजह से शख्स को गंभीर चोटें आईं. पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी आतंकी सगंठन ने बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, मगर तालिबान पर सुरक्षा एजेंसियों का शक जा रहा है. वहीं सुरक्षाबलों ने धमाके वाले इलाके को घेर लिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
