सामने आए उन्नाव में हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने वालों के चेहरे
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
उन्नाव मामले के सभी पांच आरोपियों के चेहरे सामने आ गए हैं। साथ जीने मरने की कसमें खाकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपित से जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो उसने तीन लाख रुपये का लालच देकर रास्ते से हटने का दबाव बनाया। फिर भी पीड़ित परिवार नहीं माना और पीड़िता ने आरोपित को जेल भिजवा दिया जिसके बाद आरोपित शिवम ने पीड़िता की जान लेने की कोशिश की।
