मराठा आंदोलन की आग पहुंची मुम्बई तक, कई बेस्ट बसों पर हुआ पथराव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Aaj tak
औरंगाबाद से शुरू हुए मराठा आंदोलन की चिंगारी अब मुंबई तक भी पहुंच गई है. यहां प्रदर्शनकारियों ने बेस्ट की बसों पर जमकर पथराव किया और बस के ड्राइवर के साथ मारपीट भी की. मराठा क्रांती मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार से आरक्षण की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर पहले तो इन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया लेकिन अब इनका प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है. यह उस समय ओर ज्यादा बढ़ गया जब औरंगाबाद में एक प्रदर्शनकारी ने आत्महत्या कर ली थी